
हिंदू धर्म में Falgun Purnima 2026 का काफी महत्व है। हर महीने की अंतिम तिथि में पूर्णिमा होती है। हालांकि फाल्गुन पूर्णिमा की डेट को लेकर इस बार कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। दरअसल 3 मार्च को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) है। तो वहीं 4 मार्च को रंगों का त्यौहार होली मनाया जा रहा है। इन्हीं डेट के बाद असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत (Falgun Purnima Vrat Date) कब रखें? चलिए हम इस आर्टिकल में आपको बता देते है।
Falgun Purnima 2026: कब रखें पूर्णिमा का व्रत?
शास्त्रों में पूर्णिमा शुभ तिथियों में एक से एक मानी जाती है। ये सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए काफी अहम होती है। ऐसे में लोगों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ है कि मार्च 2026 मे फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत कब और कैसे रखें।
3 मार्च को चंद्र ग्रहण और 4 मार्च को है होली
पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च शाम 05:56 पर शुरू हो रही है। तो वहीं इसका समापन 3 मार्च को शाम 05:08 पर होगा। ऐसे में तीन मार्च को पूरे दिनभर पूर्णिमा की तिथि रहेगी। हालांकि इस दिन ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण है।
तीन मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। भारत में भी ये दिख रहा है। ग्रहण के सूतक की बात करें तो ये 6:20 से ही लग जाएगा।
कब रखा जाएगा पूर्णिमा का व्रत? Falgun Purnima Vrat Date
ऐसे में 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने की वजह से शास्त्रों के अनुसार 2 मार्च को पूर्णिमा का व्रत रखा जा सकता है। पूर्णिमा तिथि चंद्रोदय की तिथि मान्य होती है। ये 2 मार्च को रहेगी। ऐसे में इस दिन आप पूर्णिमा का व्रत रखकर चंद्र देव की पूजा कर सकते है।
सूतक से पहले ही खोल ले अपना व्रत
ऐसे में जिन भी लोगों के मन में पूर्णिमा व्रत को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ था वो अब दूर हो गया होगा। दो मार्च को आप व्रत रखें। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि व्रत का पारण तीन मार्च की सुबह जल्दी उठकर ही कर लें।
चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर 03:20 से शाम 06:47 तक रहेगा। तो वहीं वहीं सूतक 9 घंटे पहले ही सुबह 06:20 पर लग जाएगा। ऐसे में सूतक काल से पहले ही पूजा कर अपना व्रत खोल लें।