फरीदाबाद में सिटी बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में कॉलेज के पास एक लड़के ने एक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी जिससे शहर भर में हड़कंप मच हुआ है। मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है।
युवक छात्रा के कॉलेज के बाहर पहुंचा था
मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्त के साथ कार में अग्रवाल कॉलेज के बाहर पहुंचा था जैसे ही लड़की पेपर देकर कॉलेज से बाहर आई युवक ने उसकी किडनैपिंग की कोशिश की लेकिन वो असफल रहे। तभी इस दौरान युवक ने लड़की को गोली मार दी और छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। निकिता बीकॉम फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी।
2018 में भी किया था लड़की का अपहरण-मृतका के पिता
मिली जानकारी के अनुसार निकिता नाम की छात्रा के पिता मूलचंद तोमर यूपी के हापुड़ जिले के रहने वाले हैं जो की वर्तमान में फरीदाबाद स्थित सेक्टर 23 में एक रिहायशी सोसायटी में रहते हैं। मृतका के पिता का कहना है कि तौफीक नाम का लड़का 12वीं तक निकिता के साथ पढ़ता था। तौफीक ने निकिता पर दोस्ती के लिए भी दबाव बनाया। जब निकिता ने दोस्ती करने से मना किया तो आरोपी ने वर्ष 2018 में लड़की का अपहरण कर लिया था। इस दौरान बदनामी के डर से परिवारवालों ने समझौता कर लिया था।
4 बजे परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा
जानकारी मिली है कि मृतका छात्रा निकिता सोमवार को परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी। यहां एग्जाम सेंटर के बाहर मां और भाई इंतजार कर रहे थे। शाम को लगभग 4 बजे निकिता परीक्षा केंद्र से बाहर आई तो उसके पास एक कार आकर रुकी। उस गाड़ी से तौफीक बाहर आया। उसने निकिता को कार के अंदर खींचने की कोशिश की। इस बीच तौफीक की नजर निकिता और उसके भाई पर भी पड़ गई। यह देख तौफीक ने निकिता को गोली मार दी। वारदात के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लड़की को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। मामले पर एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।