TrendingHighlight

Fact Check: 9 साल की बच्ची ने बच्चे को दिया जन्म, 11 साल का सगा भाई है पिता, जानें सच्चाई

सोशल मीडिया पर आए दिन कई चौंकाने वाले वीडियो सामने आते रहते है। वायरल वीडियो सच है या फर्जी, ये पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक नौ साल की बच्ची मां बन गई है। उसे गर्भवती करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना सगा भाई है, वो भी 11 साल का। काफी समय से इसकी वीडियो सोसल मडीिया पर सर्कुलेट हो रही है। हालांकि ये खबर फर्जी है।

Fact Check: 9 साल की बच्ची ने बच्चे को दिया जन्म

इस वायरल न्यूज में थाना प्रभारी की एक स्पीच भी दिखाई गई है। जिसमें वो खुद इस मामले की जानकारी देती नजर आ रही है। वो बताती है कि नौ साल की बच्ची को उसी के 11 साल के भाई ने प्रेगनेंट कर दिया। बच्ची ने एक बच्चे को जन्म दिया। एक जहां बच्ची के हाथ में नवजात नजर आ रहा है।

11 साल के सगे भाई ने किया दुष्कर्म, जानें सच्चाई

तो वहीं दूसरी वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी की बाइट वाली वीडियो दोनों को एक साथ चलाकर दावा किया जा रहा है। हालांकि असल में इस तरह की घटना में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई

वीडियो मे दिखाई दे रही महिला पुलिस अधिकारी गीता रानी की ये स्पीच करीब एक साल से ज्यादा पुरानी है। वो एक सेमिनार में उन्होंने एक स्पीच दी थी। वो उसी का ही वीडियो है जो इस फेक न्यूज से जोड़ा जा रहा है।

पुलिस का क्या कहना है?

इस मामले में कैथल पुलिस DSP ललित कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि इस तरह का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। सभी थानों में इसकी जांच की गई है। बताते चलें कि पड़ताल करने पर पता चला कि बच्ची के साथ दिख रहे नवजात की वीडियो भी कई साल पुरानी है।

fact Check

बीते साल भी वायरल हुई थी वीडियो

बीते साल इसे पाकिस्तान का बता कर भी वायरल किया गया था। खबरों की माने तो ये वीडियो Vietnam का है। जिसमें बच्ची के साथ उसकी नवजात बहन है।

fact Check

इसी वीडियो को वायरल कर फेक खबर फैलाई जा रही है। पड़ताल में ये वायरल खबर पूरी तरह से झूठी साबित हुई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें