देहरादून: युवती से यौन उत्पीड़न मामले में चर्चाओं में रहे उत्तराखंड भाजपा के पूर्व महामंत्री संगठन संजय कुमार काफी समय से राजनीति से गायब चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि ना तो उनका भाजपा कार्यकर्ताओं से कोई संपर्क है और ना वो सार्वजनिक मंचों पर कहीं नजर आ रहे हैं। लेकिन, संजय कुमार सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहे हैं।
ताजा मामला हरियाणा विधानसभा को लेकर है। सोशल मीडिया में एक सूची चल रही है। जिसमें मी-टू में फंसे भाजपा के पूर्व उत्तराखंड संगठन मंत्री संजय कुमार का नाम लिखा गया है। इस सूची में शामिल सभी भाजपा नेताओं को हरियाणा में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है। इसी सूची को लेकर हर तरफ सियासी घमासान बचा हुआ है। भाजपा को सफाई देते नहीं बन रही है।
पूरे मामले को लेकर संजय कुमार ने खुद फेसबुक पर पोस्ट कर सफाई दी है। संजय कुमार ने कहा है कि हरियाण चुनाव से जुड़ी खबर पूरी तरह गलत है। वहीं, हरियाणा में भी इस पूरी सूची को लेकर घमासान मचा हुआ है। माना जा रहा है कि सूची हाईकमान से ही गलत प्रिंट हुई है।