Big NewsNational

Exit Poll: गुजरात में बीजेपी तो हिमाचल में टक्कर, MCD में AAP तय

देश के दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल्स से 8 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर स्थिति काफी हद तक साफ हो चुकी है। कई एक्जिट पोल्स ने जहां गुजरात में बीजेपी को फिर से बहुमत दिया है तो हिमाचल में कांटे की लड़ाई दिख रही है। वहीं दिल्ली में MCD चुनाव में 15 साल बाद BJP हारती दिख रही है। MCD चुनाव को लेकर आए कई एग्जिट पोल्स में AAP को 170 तक सीटें दी गई हैं।

बता दें कि गुजरात में सोमवार को 93 विधानसभा सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा हुआ इससे पहले 1 दिसंबर को राज्य की 89 सीटों पर मतदान हुआ था। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। दोनों राज्यों में मतगणना, यानी चुनाव परिणाम गुरुवार, 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा, रविवार, 4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए भी मतदान हुआ, जिसके नतीजे बुधवार, 7 दिसंबर को घोषित होंगे।

polls of all exit poll
ndtv के जरिए दिया गया polls of all exit poll
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें