Big NewsNainital

हल्द्वानी एक्सक्लूसिव वीडियो : अजगर ने नील गाय के बछड़े को निगला

devbhoomi news

हल्द्वानी- नैनीताल जिले में हल्द्वानी रेंज के बजवालपुर गांव में जंगल के किनारे विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। अजगर द्वारा नील गाय के बछड़े को निवाला बनाते देख लोगों में हड़कंप मच गया.

सूचना के बाद मौक पर वन विभाग के कर्मी पहुंचे और साथ ही अजगर को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोग वीडियो बनाने लगे। अजगर के नीलगाय को निगलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अजगर नील गाय को निगलता चला गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अजगर की लंबाई करीब 15 से 20 फीट है. अजगर पिछले कई दिनों से गांव के किनारे घूम रहा था. गुरुवार को अजगर ने 50 किलो वजन की नील गाय के बछड़े को निगल लिया। फिलहाल वन विभाग की टीम ने अजगर को वहीं पर जंगल की ओर छोड़ दिया।

https://youtu.be/PwZBiruW8aU

Back to top button