उधमसिंह नगर के बाजपुर में लूट की संगीन वारदात से दहशत फैल गई।इस वारदात ने पुलिस प्रशासन और लोगों में दहशत फैला दी। देर रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप पर लाखों की लूट को अंजाम दिया। वहीं ये सारा वाक्या कैमरे में कैद हो गया। वहीं लॉकडाउन में इस बड़ी लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। बता दें कि ये पेट्रोल पंप हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाई चौधरी इंदर सिंह हुड्डा का है।
7 लाख की लूट को अंजाम
मिली जानकारी के अनुसार बाजपुर के नंदपुर नरका टोपा स्थित हुड्डा पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी को घायल कर तीन अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने पंप पर 7 लाख की लूट को अंजाम दिया। मामला रात 1:30 बजे का है, जब बदमाश पेट्रोल भरवाने के बहाने और कर्मचारियों को पेट्रोल भरने के बहाने बाहर बुलाया।
तीनों ने पंप के अंदर अलमारियां तोड़कर कैश लूटा
जानकारी मिली है कि बदमाश मुंह में कपड़े बांधे हुए थे। बाइक में दो युवक सवार होकर आए थे जिनके पास तमंचे थे। दोनों लुटेरों ने तमंचे निकालकर कर्मचारियों को डराया और एक कर्मचारी को बट से मारकर उसे घायल किया। वहीं वहीं तीसरा लुटेरा भी पहुंचा। तीनों ने पंप के अंदर अलमारियां तोड़कर वहां रखा शनिवार दोपहर के बाद का और रविवार की सेल का लगभग सात लाख रुपया निकाल लिया और एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद तत्काल बाजपुर पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं ये सारा वाक्या सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।।
जानकारी मिली है कि यह पेट्रोल पंप हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ राष्ट्रीय कांग्रेसी नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाई चौधरी इंदर सिंह हुड्डा का है।