Big NewsDehradun

Exclusive : देहरादून भाजपा कार्यालय में डेंगू का आतंक, जाएं तो Odomos जरुर लगाकर जाएं!

Breakinh uttarakhand news

देहरादून(मनीष डंगवाल) : उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में इन दिनों डेंगू के डंक का आंतक फैला हुआ है,जी हां भाजपा प्रदेश कार्यालय में काम करने वाले कई कर्मचारियों में डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भण्डारी भी डेंगू के डंक के कहर से बच नहीं पाएं और उनको भी डेंगू हो गया.

वहीं प्रदेश भाजपा कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना कि एकाउंटेंट रोहित, कम्प्यूटर ऑपरेटर अनिल, भोजन परोसने वाले कर्मचारी गुरू को भी डेंगू हुआ है।

डेंगू न हो इसके लिए अपना रहे हैं हथकंडे

भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिन कर्मचारियों को डेंगू नहीं हुआ है वह डेंगू के डंक से बचे इसके लिए वह दवाईयों और घरेलू नुस्खे अपना रहे हैं. जी हां भाजपा प्रदेश कार्यालय के कर्मचरियों की मानें तो वह प्रीवेटिंव दवाई को खा रहे हैं जिससे उनको डेंगू न हो, साथ ही गिलाई का रस पी रहे हैं।

सरकार पर सवाल

भाजपा प्रदेश कार्यालय में फैले डेंगू के डंक के खौफ से सरकार पर भी सवाल खड़ा होता है कि आखिर प्रदेश में जिस पार्टी की सरकार है उसी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में डेंगू का आंतक फैला हुआ है. खास बात ये है कि देहरादून नगर निगम में भी भाजपा की सरकार है,फिर भी प्रदेश कार्यालय में डेंगू के आंतक को रोका नहीं जा सका है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी आम जनता से अपील कर रहे हैं कि डेंगू से बचाव केवल जागरूकता से ही बचा जा सकता है इसलिए अपने घरों और आसपस पानी जमा न होने दें लेकिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री के सुझाव पर अमल नहीं किया गया इससे तो यही प्रतीत होता है। कई भाजपा नेता तो इस वजह से प्रदेश कार्यालय इन दिनों जाने से हिचक रहे है।नोट(व्यंग)- इसलिए अगर आप भाजपा कार्यालय जाएं तो ऑडोमॉस जरुर लगाकर जाएं.

Back to top button