Dehradunhighlight

एक्सक्लूसिव: AAP और जोत सिंह बिष्ट के बड़े प्लान का खुलासा, कांग्रेस में सेंधमारी की तैयारी, देखें VIDEO

cabinet minister uttarakhand

 

देहरादून: आप आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपने पांव जमाना चाह रही है। आप ने कर्नल कोठियाल को 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना चेहरा बनाया था, लेकिन आप की रणनीति पूरी तरह फेल हो गई। आम आदमी पार्टी राज्य में फिलहाल अपना खुद का कैडर खड़ा कर पाने में सफल नहीं हो पाई है। ऐसे में पार्टी लगातार दूसरे दलों के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। यह सिलसिला जारी है। हालांकि, आप में आने के बाद कई नेता अपने मूल दलों में वापस भी लौट चुके हैं।

हाल ही में कांग्रेस के बड़े नेता जोत सिंह बिष्ट कांग्रेस में 40 साल रहने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आप में शामिल होने के बाद उनकी रणनीति कांग्रेस के कुछ और नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल कराने की है। जिसका खुलासा उन्होंने खुद ही अपने एक बयान में किया है।

एक बयान देते हुए जोत सिंह बिष्ट कुछ ऐसी बात कह गए, जिसका उनको खुद भी अंदाजा नहीं है। उनका कहना है कि वो फिलहाल कांग्रेस के खिलाफ नहीं बोलना चाहिते हैं। इसका कारण यह है कि उनको कांग्रेस के कई अन्य नेताओं को आप में शामिल करना है। इससे एक बात तो साफ है कि आप का टारगेट कांग्रेस के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करना है।

सीधी सी बात यह है कि आम आदमी पार्टी को अपनी रणनीति पर अब कोई भरोसा नहीं है। ना ही उनका खुद कैडर तैयार हो पा रहा है। यही कारण है कि आप की नजर कांग्रेस के नेताओं पर है। कुल मिलाकर कहा जाए तो आप कांग्रेस की बी टीम बनकर रह जाएगी।

https://youtu.be/ouSoTi6dLFs

Back to top button