Dehradun NewsHighlight

आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: शादी-पार्टियों के नाम पर चल रही थी शराब तस्करी, बड़ी खेप बरामद

देहरादून में अवैध शराब पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अधोईवाला इलाके में की गई छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने एक मकान से 13 पेटी अवैध शराब जब्त की। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह पूरी सप्लाई शादी और पार्टी आयोजन के नाम पर चलाए जा रहे तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थी।

नकली लेबल चिपकाकर महंगे दामों में की जा रही थी बिक्री

छापेमारी में खुलासा हुआ कि शराब पर नकली लेबल चिपकाकर इसे महंगे ब्रांड का रूप दिया जा रहा था, ताकि इसे ऊंचे दामों पर बाजार में उतारा जा सके। मौके से मुख्य आरोपी वकील अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके नेटवर्क और सप्लायरों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर: 15 दिसंबर से बढ़ेंगे हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

जारी रहेगा आबकारी विभाग का अभियान

इसी बीच देर रात कांवली रोड पर की गई एक अलग कार्रवाई में 10 पेटी और शराब बरामद की गई। लगातार बरामदगी ने देहरादून में सक्रिय अवैध शराब गिरोहों में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए आने वाले दिनों में और भी सख्त अभियान चलाए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें