Big NewsInternational News

पाकिस्तान के पूर्व PM Imran Khan की हो गई हत्या? मिलने गई बहनों को घसीट कर भगाया

Ex Pakistan PM Imran Khan: साल 2023 से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में हैं। इसी बीच अब उनकी हत्या की खबरें फैल रही है। आरोप है कि पाकिस्तान की सेना और सरकार ने उन्हें जेल मुेुं टॉर्चर किया है। साथ ही किसी को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। जिससे इस खबर को और भी ज्यादा बल मिल गया।

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की हो गई हत्या? Ex Pakistan PM Imran Khan

दरअसल मंगलवार यानी 25 नवंबर इमरान खान की बहनें नोरीन खान, अलीमा खान और उजमा खान को जेल के बाहर घसीटकर भगा दिया गया। साथ ही उनको मारा भी गया। PTI कार्यकर्ताओं की मांग है कि किसी भी हाल में उन्हें इमरान खान से मिलने दिया जाए। खबर है कि इमरान खान की मौत हो चुकी है। हालांकि पाक सरकार इस खबर को महज सिर्फ अफवाह बता रही है।

अफगानिस्तान की मीडिया ने किया दावा

अफगानिस्तान की मीडिया ने बीते दिन ये दावा किया कि रावलपिंडी के आदियाला जेल में पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या कर दी गई है। इसके बाद से ही पड़ोसी मुल्क में अपरातफरी मच गई। इमरान के समर्थक मां कर रहे है कि अगर वो जिंदा और सुरक्षित है तो उनसे मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग सरकार पर भड़क रहे हैं।

हालांकि फवाद चौधरी ने भारतीय मीडिया से बात कर इस रिपोर्ट को बकवास बताया है। लेकिन मुश्किल समय में इमरान को छोड़कर भागने वाले फवाद की बातों पर समर्थकों को यकीन नहीं है।

मिलने गई बहनों को घसीट कर भगाया

बताते चलें कि बहनों को इमरान खान से ना मिले एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। आखिरी बार 30 अक्टूर 2024 को वो अपने भाई से मिली थीं। इसके बाद से किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया। जिससे वो जिंदा है भी या नहीं इसको लेकर सवाल तेजी से उठ रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें