HighlightUttarakhand

निकाय चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं का जोश हाई, तस्वीरों में देखें किन हालातों में किया मतदान

उत्तराखंड में आज निकाय चुनाव को लेकर मतदान हो रहा है. छोटी सरकार चुनने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह है.

बता दें बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में घर से निकलर अपने मत का इस्तेमाल किया. दोपहर 12 बजे तक के आंकड़ों की बात करे तो 25.70 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया.

बुजुर्ग, दिव्यांगों और जरूरतमंदों मतदाताओं को पुलिस की ओर से पोलिंग बूथ तक आने में मदद की जा रही है. बड़ी संख्या में बुजुर्ग निकाय चुनाव में अपना अमूल्य वोट दे रहे हैं.

इनमें से कई बुजुर्ग तो ऐसे थे जिन्हें चलने फिरने तक में तकलीफ थी. लेकिन वोट डालने का जज्बा इससे कमजोर नहीं हो पाया. किसी को उनके परिजन कुर्सी में मतदान केेंद्र लेकर पहुंचे तो कोई अपने बहू बेटियों के कंघों का सहारा लेकर पहुंचे.

बता दें दोपहर 12 बजे तक उधम सिंह नगर जिले में सबसे अधिक मतदान हुआ है. यूएस नगर में 31.42 % मतदान हुआ है. जबकि हरिद्वार में 27.77 प्रतिशत और पौड़ी में 26.6 % मतदान हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें