Haridwar NewsBig News

पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, गंभीर घायल

हरिद्वार पुलिस की बीती रात गौतस्कर के साथ मुठभेड़ हो गई. जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई. जिसके बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस और गौतस्कर के बीच मुठभेड़

रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. सिकरोडा हसनपुर गांव की पुलिया के पास पुलिस ने चेकिंग के लिए बाइक सवार को रोका तो आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया. जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे.

आरोपी पर था 10 हजार का इनाम घोषित

बदमाश को इलाज के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहंचाया. जहां से बदमाश को हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है. बदमाश की पहचान इस्तेकार उर्फ अमरुद उर्फ लौटा पुत्र इरफान निवासी भगवानपुर के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार बदमाश पर 10 हजार का इनामी घोषित था. इसके साथ ही बदमाश पर गौतस्करी समेत चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें