Dehradunhighlight

देवस्थानम बोर्ड में जगह बनाने के लिए लगा रहे जोर, जल्द होगा नामों का एलान

breaking uttrakhand newsदेहरादून: देवस्थानम श्राइन बोर्ड उत्तराखंड में अस्तित्व में आ गया है। चार धाम के साथ उत्तराखंड के 51 मंदिरो। को बोर्ड में रखा गया है, जिनकी रेख-देख अब सरकार करेगी। इस बार चार धाम यात्रा का भी संचालन का काम भी यही अब बोर्ड करेगा।

बोर्ड के अस्तित्व में आने के बाद अब बोर्ड के गठन की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवस्थानम श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। वहीं, बोर्ड में कई पदों पर अधिकारियों की निुयक्ति के साथ ही सदस्यों को भी नियुक्त किया जाना है। सरकार कभी भी बोर्ड के अधिकारियों के साथ सदस्यों के नामों का एलान कर सकती है।

इसके संकेत खुद पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिए हैं। सतपाल महाराज का कहना कि जल्द ही देवस्थानम श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ बोर्ड के पदों पर नियुक्त होने वाले अधिकारियों के नामों का ऐलान हो सकता है। बोर्ड में जगह बनाने के लिए कई अधिकारी और नेता लाॅबिंग करने में जुटे हैं। देखना होगा कि किसको जगह मिलती है।

Back to top button