काशीपुर: मामला काशीपुर का है। यहां एक महिला का अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है। मामले की सुनवाई के लिए वो कोर्ट गई थी। लौटते वक्त उसका, उसके पति से सामना हो गया। उसके पति ने पहले तो उसका पर्स छीना। महिला ने विरोध किया तो, उसने महिला को वहीं सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई, जो महिला को बचाने के बजाय। उसका वीडियो बनाने लगे।
महिला की शादी दो साल पहले ही कुंडेश्वरी थाना क्षेत्र में एक युवक से हुई थी। शादी के बाद पति अपनी पत्नी पर शक करने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद रहने लगा। आरोप है कि पति ने कई बार उसकी पिटाई भी की। इस मामले में महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए महिला हेल्पलाइन में शिकायत की थी। विवाद के चलते महिला अपने मायके में रह रही है।
दोनों के बीच काशीपुर के परिवार न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। बुधवार को महिला मुकदमे की पैरवी के लिए परिवार न्यायालय आई थी। कोर्ट के काम से निपटने के बाद वह पैदल-पैदल पुरानी अनाज मंडी रोड होते हुए एमपी चैक की ओर जा रही थी। रोडवेज बस स्टैंड के पास दोनों आमने-सामने आ गए। पति ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया। पति ने पत्नी को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। लागों ने मारपीट की वीडियो क्लिप बना ली।