देहरादून: राजधानी देहरादून में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। किसी काम से नदी किनारे गई महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म कर दिया। घटना का पता गांव वालों को चल गया। जिस के बाद गांव वालों ने महिला को बचा लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। गांव वालों ने एक को युवक को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार महिला का पति किसी काम से घर से बाहर अपने काम पर गया था। इस बीच दोयुवकों ने मौका पाकर महिला के साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। महिला गांव के ही पास नदी किनारे गई थी। महिला ने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया।
एसपी सिटी श्वेता चैबे का कहना है बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार किया गया है। फरार युवक की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।