विकासनगर : विकासनगर में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ छोड़छाड़ का प्रयास किया। बाजार चैकी क्षेत्र के एरिया में सामने आए इस मामले की शिकायत किशोरी की मां ने पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी कालसी डेयरी फार्म में नौकरी करता है।
जानकारी के अनुसार महीला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी कि उसकी पहले पति से 13 साल की लड़की है। अब वह दूसरे पति रामबहादुर के साथ रहती है। शनिवार को पति रामबहादुर नाबालिग बेटी को मोमो खिलाने के बहाने ले गया और जंगल के पास पहुंचने पर छेड़खानी की।