HighlightDehradun News

लच्छीवाला में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर किया हाथी न हमला, मचा हड़कंप

देहरादून के लच्छीवाला में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर हाथी न हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लच्छीवाल में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर किया हाथी न हमला

बुजुर्ग की पहचान मनीराम थापा (60) पुत्र राम सिंह थापा निवासी लच्छीवाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मनीराम सुबह लच्छीवाला सॉन्ग नदी पुल के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इस दौरान जंगली हाथी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह बुजुर्ग अपनी जाना बचाकर वहां से भगा।

घायल बुजुर्ग को अस्पताल में करवाया भर्ती

मॉर्निंग वॉक पर आए अन्य लोग आनन-फानन में बुजुर्ग को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लेकर गए। जहां बुजुर्ग का उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से एक जंगली हाथी इधर-उधर घूम रहा है। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें