Pauri Garhwal NewsBig News

कोटद्वार में भालू का आतंक : बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, मौके पर मौत, इलाके में दहशत

कोटद्वार में भालू का आतंक देखने को मिल रहा है. बीरोंखाल में भालू ने बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें बुजर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

भालू ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला

घटना रविवार सुबह की है. बिरगणा गांव के तोल्यूं में भालू ने बकरियां चराने गदेरे में गए बुजुर्ग बलबीर सिंह (74) पर अचानक हमला कर दिया. बुजर्ग की चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी.

इलाके में दहशत का माहौल

जानकारी के अनुसार घटना से करीब एक किलोमीटर दूर वन विभाग की चौकी है. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. लोगों डर के कारण अपने घरों में ही कैद हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें