देहरादून:कोरोना महामारी से उभरे संकट के बीच फंसे लोगों की मदद के लिए लोग खुद ही आगे आ रहे हैं। कई लोग सरकार को मदद कर रहे हैं। कुछ लोग उत्तराखंड में फंसे मजदूरों की मदद लगातार कर रहे हैं। एक बुजुर्ग ने उत्तराखंड सरकार से अपनी संपत्ति दान करने की पेशकश की है। बुजुर्ग व्यक्ति ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
देहरादून निवासी बुजुर्ग का नाम जोध सिंह चावला है। जानकारी के अनुसार उनकी उम्र 85 साल है। जिस संपत्ति को उन्होंने दान करने के लिए कहा है। वह संपत्ति विकासनगर के चिरंजीपुर पहाड़ी गली में है। इतना ही नहीं उनकी धर्मावाला में जमीन भी है। उसे भी वे दान में देना चाहते हैं।