
Eid-al-Adha 2026 Date Bakrid 2026 Date: इस्लाम धर्म में ईद-उल-अजहा सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे आम बोलचाल में बकरीद या बकरा ईद कहा जाता है। ये त्यौहार कुर्बानी, त्याग और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व का मुस्लिक समुदाय के लोग बेसब्री से इंतजार करते है। धार्मिक से साथ ये आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है। चलिए जान लेते है कि इस बार बकरा ईद कब पड़ रही है।
Eid-al-Adha 2026 Date: भारत में कब है बकरा ईद का त्यौहार?
इस बार बकरा ईद की डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है। मरकजी सुन्नी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि रविवार शाम को चांद देखने की कोशिश की गई थी। लेकिन कहीं भी चांद दिखाई देने की पुष्टि नहीं हुई। जिसके चलते 19 मई से जिल हिज्ज की पहली तारीख मानी जाएगी। अब इस्लामी महीने की शुरुआत अब 19 मई से होगी। तो इसी के आधार पर ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 28 मई को मनाई जाएगी।
Bakrid 2026 kab hai
चांद दिखाई नहीं दिया जिसके चलते शिया समुदाय भी 28 मई को ही ईद-उल-अजहा मनाएगा। इसी को लेकर सभी जगह तैयारियां तेज हो गई है। बकरीद के करीब 10 दिन पहले ही पक्का पुल, दुबग्गा और अन्य इलाकों में बकरा मंडियां सजने लगेंगी।