खटीमा- झनकट क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। तभी एक महिला की नजर पड़ने के बाद बच्ची को बचा लिया गया। लोगों ने आरोपित को पकड़कर जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बच्ची का बयान लेने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि एक गांव में एक शादी समारोह चल रहा था। देर रात दुल्हन की विदाई हो रही थी। बरात में शामिल होने हरिद्वार से एक परिवार भी पहुंचा था। उनकी आठ वर्षीय बच्ची साथ थी।
बताया जा रहा कि इस दौरान एक आरोपित मासूम को आइसक्रीम खिलाने के बहाने एक मकान की छत पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। तभी एक महिला की नजर बच्ची पड़ गई और आरोपित से बच्ची को बचाया जा सका।
खटीमा थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत ने बताया कि मासूम के पिता की तहरीर पर कंजाबाग निवासी दीपक सिंह बिष्ट के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है।