Big NewsDehradun News

उत्तराखंड में PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, ब्यूरोक्रेसी में मच गया हड़कंप

ED Raid Uttarakhand : उत्तराखंड के एक पीसीएस अधिकारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई है. ये छापेमारी कुल नौ ठिकानों पर हुई है. इस छापेमारी के बाद ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है.

उत्तराखंड में PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी

ईडी की टीम ने गुरुवार को पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह (PCS officer DP Singh) के ठिकानों पर छापा मारा. बता दें डीपी सिंह एनएच 74 घोटाले में मुख्य आरोपी रह चुके हैं. साथ ही उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं.

ED ने देहरादून समेत नौ ठिकानों पर मारा छापा

ईडी की टीम ने देहरादून समेत कुल नौ ठिकानों पर छापा मारा. ईडी के एक्शन के बाद से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें ईडी की टीम ने उत्तरप्रदेश में भी डीपी सिंह के ठिकानों पर छापा मारा है.

ED की छापेमारी जारी

बता दें कि पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी खबर लिखे जाने तक जारी है. डीपी सिंह पर NH-74 में करोड़ों रूपए के घोटाले का आरोप है.

उत्तराखंड में PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी
उत्तराखंड में PCS अधिकारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी

डीपी सिंह के आवास पर पुलिस बल तैनात

ऐसे में ईडी के अधिकारी किसानों को मुआवजा देने की फाइल के दस्तावेजों के साथ ही बैंकिंग दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर पुलिस बल भी तैनात हैं.

ये भी पढ़ें : NH घोटाला : शासन की क्लीन चिट को किया HC ने खारिज, कठघरे में आए अधिकारी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें