National

भारत में कोरोना से खतरनाक Ebola की दस्तक?, अफ्रीका से लौटी महिला अस्पताल में भर्ती

अफ्रीका में फैले इबोला वायरस की दहशत अब भारत को भी चिंता में डाल रही है। कोरोना से भी खतरनाक इबोला वायरस की एंट्री अब भारत में होती नजर आ रही है। दरअसल युगांडा से लौटी एक महिला को आइसोलेट कर दिया गया है। बेंगलुरु के सरकारी अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के लिए महिला को रखा गया है। 28 साल की ये महिला अहमदाबाद होते हुए बेंगलुरु पहुंची थी। मंगलवार को वो अस्पताल में भर्ती हुई थी।

भारत में अफ्रीका से लौटी महिला अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, इबोला प्रभावित इलाके से आई इस महिला को होटल से ही अस्पताल ले जाया गया। महिला का सैंपल टेस्टिंग के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेज दिया गया है। अब रिपोर्ट के बाद ही मामले की पुष्टि होगी। बता दें कि महिला को हल्का दर्द है। लेकिन वायरस के गंभीर लक्षण नहीं है। तबीयत भी स्थिर है।

भारत में Ebola के केस पर सरकार ने क्या कहा?

तो वहीं सरकार ने बताया है कि फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला कंफर्म नहीं हुआ है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी ये साफ किया कि अब तक इस बीमारी का मामला देश में नहीं आया है। सरकार खासकर अफ्रीका से से ट्रेवल कर रहे लोगों पर खास नजर बनाए हुए है।

इबोला को लेकर एडवाइजरी

भारत सरकार इबोला वायरस को लेकर अलर्ट पर है। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से आने या वहां से ट्रांजिट करने वाले यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी भी जारी कर दी है। सरकार ने बताया कि बुखार, उल्टी, सिरदर्द, असामान्य ब्लीडिंग आदि जैसे लक्षण दिखाई दे तो तुरंत इमिग्रेशन क्लियरेंस से पहले तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर्स को इसकी जानकारी दें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें