खाना एक ऐसी चीज हैं जो हमारे जीवन से जुडी हर चीज पर प्रभाव डालता हैं। अगर खाना सही तरीके से नहीं खाया जाए तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है वहीं अच्छी तरह से खाना खाने से स्वास्थ्य एकदम सही रहता है।
हम आपको बता रहे है स्वस्थ रहने के लिए किस प्रकार करना चाहिए भोजन….
सुबह-शाम ताजा भोजन करें। रात का बचा बासी भोजन खाने से बचे।
भोजन समय पर करें। प्रतिदिन का एक समय निर्धारित कर लें।
अनियमित भोजन से दूर रहें। आप कितने भी व्यस्त हो खाने के लिए समय निकाल लें।
जितना हो सके उतना अधिक पानी पिऐं। इच्छा ना हो तो भी थोड़ा थोड़ा कर के पानी पीते रहें।
रात का भोजन सोने से तीन घंटे पहले अवश्य कर लें।
खाना खाने के बाद 10 मिनट वज्रासन में अवश्य बैठें।
भोजन से पहले व तुरंत बाद पानी पीना हानिकारक होता है।
गरिष्ठ, तले, मसालेदार, खटाईयुक्त भोजन से परहेज करें।
अंकुरित अन्न, सलाद, सूप का उपयोग भोजन व नाश्ते में जरूर करें।