देहरादून। उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके दिल्ली, गाज़ियाबाद में भी महसूस हुए हैं। 10 सेकंड से लेकर तकरीबन 50 सेकंड तक ये झटके महसूस किए गए भूकंप के झटके। रात करीब 8.50 पर यह भूकंप आया। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग बताया जा रहा है। भूकंप का केंद्र ज़मीन से 30 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 के करीब मापी गई है। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.5 भी बताई गई है। भूकंप से अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग अपने घरों से बाहर निकले आये। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।