देहरादून-अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो कम से कम इस मर्तबा राज्य के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को को दीपावली से पहले वेतन और बोनस मिल जाएगा। मालूम हो कि दीपावली से वेतन और बोनस को लेकर कर्मचारियों की सरकार के साथ लंबी रार चली थी। शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रान्तीय प्रवक्ता अरूण पाण्डे की अगुवाई में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह से मिला और उन्होंने एक ज्ञापन देते हुए सीएस से दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों का बोनस व वेतन दीपावली से पहले देने की मांग की। ठाकुर प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस बाबत मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया है कि राज्य कर्मचारियों को वेतन और बोनस दीपावली से पहले मिल जाएगा।