नानकमत्ता क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर दलित महिला से दुष्कर्म कर डाला और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया।
बता दें सोमवार को थाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाली दलित महिला घर में अकेली थी। महिला का पति ड्यूटी पर गया था। दोपहर में बिडौरा मझोला निवासी बलजीत सिंह अपने मित्र के साथ महिला के घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया, वहीं उसका दोस्त बाहर रखवाली करता रहा।
घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को फोन कर के घटना से अवगत कराया। पति के घर पहुंचने पर महिला थाने पहुंची और पुलिस को नामजद तहरीर सौंपी। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है।