UttarakhandBig NewsUdham Singh Nagar News

खनन सामग्री से लदे डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल

उधमसिंह नगर के बाजपुर में सुल्तानपुर पट्टी के पास हाईवे स्थित पिपलिया मोड़ पर खनन से भरे डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

मृतक की पहचान प्रेम सिंह (55) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों अस्पताल से दवा लेकर वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक के बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद डंपर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में लेकर चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें