Haridwar NewsBig News

गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, पति की मौत, पत्नी और बच्ची घायल

रुड़की से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सालियर पुलिस चौकी अंडरपास के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक चला रहे शख्स की मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी और सात सात की बच्ची घायल है.

गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

हादसा सोमवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कय्यूम (28) निवासी गाधारोना अपनी पत्नी महरूमा और सात साल की बच्ची के साथ बाइक में सहारनपुर जा रहे थे. जैसे ही वे हाईवे पर सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी.

हादसे में एक की मौत, दो घायल

हादसे में कय्यूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि महरूमा गंभीर घायल हो गई और बच्ची को हल्की चोट आई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला की हालत गंभीर देख चिकिसकों ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है.

आरोपी डंपर चालक मौके से फरार

हादसे होने के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित होता देख डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लगा गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें