हरिद्वार: बुधवार रात देहरादून से हरिद्वार आई एक बारात बिना दुल्हन के लौट गई, बताया जा रहा है की रात को फेरो के रस्स के समय अचानक दूल्हा बेहोश हो गया और उसे दौरे पड़ने लगे, दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया की लड़के को दौरे पड़ते है लेकिन लड़के पक्ष ने ये बात उनसे छुपाई। रात को दुल्हन पक्ष ने जमकर हंगामा करके बारातियों को बंधक बना दिया। उन्होनें शादी की तैयारियों पर खर्च किया गया सारा पैसा और सामान लौटाने की बात कही। देर शाम तक चले हंगामे के बाद रिश्ता तोड़ने और एक दूसरे का सामान लौटाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।