highlightUdham Singh NagarUttarakhand

दहेज़ के लालच में पति बन बैठा हैवान, पत्नी पर बनाया देह व्यापार का दबाव, खुद दिल्ली में कर रहा था गर्लफ्रेंड संग मौज

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से पति और पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला ने पति पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसका पति उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाता था। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज़ को लेकर पति और ससुराल पक्ष करते थे उत्पीड़न

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया की बिंदुखेड़ा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में रामपुर निवासी व्यक्ति से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराली दहेज की मांग पर उसका उत्पीड़न करने लगे। इस बीच उनके तीन बच्चे भी हुए। बावजूद इसके पति और ससुराल वालों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ।

महिला ने बताया की कुछ सालों बाद पति ने उसे खर्च देना बंद कर दिया और उस पर देह व्यापार कर रुपये कमाने का दबाव बनाया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पति ने महिला संग मारपीट की।

पत्नी की गैर मौजूदगी में गर्लफ्रेंड संग रहने लगा लिव-इन में

पीड़िता ने बताया की 15 जुलाई, 2022 को उसके चाचा का निधन होने पर वह अपने मायके बिंदुखेड़ा आ गई। उसकी गैर मौजूदगी में पति गदरपुर निवासी युवती को लेकर दिल्ली चला गया और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button