किच्छा – भैयादूज के दिन भाई की सलामती की दुआ करने गई बहिन को वापसी में मौत ने अपना निवाला बना लिया। भाई का तिलक कर घर लौटते समय महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुनीता देवी (38) पत्नी वेदपाल निवासी पुरेनीया तहसील बहेड़ी भैया दूज के लिए शुक्रवार को रुद्रपुर स्थित भाई के घर आई थी। आज सुबह वह पति के साथ स्कूटी से बहेड़ी गांव वापस लौट रही थी।
सिरौली के समीप एक ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति वेदपाल घायल हो गया। वेदपाल को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती कराया।