उधमसिंह नगर के दिनेशपुर में छुट्टी पर घर आए सैनिक पुष्पेंद्र की हरिपुरा जलाशय में डूबने से मौत हो गई इधर सैनिक पुष्पेंद्र की मौत की खबर सुन कर क्षेत्र में कोहराम मच गया तो वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि दिनेशपुर के कूल्हा गांव के रहने वाले सैनिक पुष्पेंद्र सिंह नयाल रात खाना खाने के बाद अपने घर के समीप जलाशय टहलने ग शए थे और अंधेरा होने के कारण पैर फिसलकर जलाशय में गिर गए जहा पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि दिनेशपुर के कूल्हा गांव के पुष्पेंद्र सिंह नयाल जो 2015 में कुमांऊ रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह 13 राष्ट्रीय राइफल में सैनिक थे। पुष्पेंद्र चार अक्टूबर को एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे और कल रात को खाना खाने के बाद रात को करीब आठ बजे घर के समीप हरिपुरा जलाशय में टहलने गए थे। काफी देर के बाद भी वह घर नहीं आए तो परिजनों ने उसकी खोज बीन शुरु कर दी। इसी के चलते जानकारी मिली की सैनिक पुष्पेंद्र जलाशय के किनारे टहलता हुआ देखा गया। वहीं अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानिय युवकों के सहयोग से रेस्क्यू कर जलाशय से पुष्पेंद्र का शव निकाला गया।
पुलिस ने आशंका जताई है कि अंधेरा होने के कारण पैर फिसलने से पुष्पेंद्र की मौत जलाशय में डूबने से हुयी है। इधर पुष्पेंद्र की मौत की खबर सुन कर घर में कोहराम मच गया। उसकी मां हंसी देवी और बहन मीना का रो-रो कर बुरा हाल है।