UttarakhandBig News

दिल्ली दौरे पर CM: DU और JNU छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सीएम धामी से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान, महासचिव कुणाल चौधरी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ के सह सचिव वैभव मीणा ने सीएम धामी से मुलाकात की।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सीएम धामी से मुलाकात

सीएम धामी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को छात्रसंघ चुनावों में मिली सफलता पर बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीएम ने कहा कि छात्र राजनीति में आने वाले युवाओं को समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें: MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में बवाल, उप सचिव को जमकर पीटा


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें