Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

चारधाम यात्रा में लापरवाही! मिर्गी पीड़ित ड्राइवर को दी बस चलाने की छूट, बड़ा हादसा होने से टला

चमोली से चारधाम यात्रा के दौरान एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है. 4 जून की रात बद्रीनाथ धाम के पास देवदर्शनी बैरियर और लॉर्ड्स पैलेस के बीच एक बस अचानक सड़क के बीचों-बीच रुक गई, जिससे उसमें सवार 30 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में कुछ श्रद्धालु मामूली रूप से घायल भी हुए हैं.

ड्राइविंग के दौरान पड़ा था मिर्गीका दौरा

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में पता चला कि बस का चालक मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसी रात ड्राइविंग के दौरान उसे दौरा पड़ा, जिससे बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क में रुक गई. यह जानने के बाद कि ड्राइवर की हालत पहले से ही गंभीर थी, पुलिस ने तत्काल वाहन को सीज कर दिया.

चालक के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द

इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि चारधाम यात्रा जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले मार्ग पर एक मिर्गी पीड़ित चालक को बस चलाने की अनुमति कैसे दी गई? पुलिस के मुताबिक यह लापरवाही पूरी तरह वाहन स्वामी की जिम्मेदारी है, जिसने यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी. इस लापरवाही पर एसपी चमोली श्री सर्वेश पंवार ने सख्त रुख अपनाते हुए वाहन स्वामी पर कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें