Haridwar NewsBig News

चलती बस में ड्राइवर को आया मिर्गी का दौरा, यात्रियों में मची-पुकार

रुड़की में बुधवार को टॉकीज के पास एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बचा गया. मंगलौर से रुड़की आ रही प्राइवेट बस के चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया. जिससे चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया.

चलती बस में ड्राइवर को आया मिर्गी का दौरा

तेज रफ्तार अनियंत्रित बस सड़क किनारे स्थित डेंटल क्लीनिक से टकरा गई. इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई. बताया जा रहा है हादसे में दो यात्रियों को चोट आई है.

घायलों को करवाया अस्पताल में भर्ती

आनन-फानन में घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों और यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए स्थिति को संभाला. गनीमत ये रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें