Big NewsAlmora

यहां दर्दनाक हादसा, खाई में मैक्स वाहन गिरने से चालक की मौत

मौलेखाल जा रही एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैक्य वाहन के गहरी खाई में गिरने के कारण परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा

अल्मोड़ा के मन्हैत-पीपना मोटर मार्ग में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मौलेखाल जा रहा एक मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गई जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मोहन भंडारी (32) पुत्र प्रताप सिंह भंडारी शुक्रवार को देर रात अपने मैक्स वाहन से मौलेखाल जा रहा था। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन के उड़ गए परखच्चे

हादसा इतना दर्दनाक था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसा देर रात हो गया था लेकिन देर रात होने के कारण लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मन्हैत गांव का ही रहने वाला है मृतक

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मन्हैत गांव का रहने वाला ही बताया जा रहा है। वो अपने किसी रिश्तेदार को रामपुर गांव छोड़कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की शादी नहीं हुई थी वो अपने माता-पिता के साथ अकेले रहता था।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button