Dehradun NewsHighlightUttarakhand

करोड़ों रुपये का सपना दिखाकर चिट फंड कंपनी के दो संचालक लाखों रुपये लेकर फरार, मुकदमा दर्ज

लोगों को करोड़ों रुपये के रिटर्न के सपने दिखाकर चिट फंड सोसायटी के दो संचालक लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। कंपनी की एजेंट ने दो संचालकों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। एजेंट ने भी अपने रिश्तेदारों और परिचितों के 75 लाख रुपये जमा कराए थे। इसका उन्हें करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये रिटर्न देने का वादा किया गया था।

सर्वोत्तम को-ऑपरेटिव सोसायटी से जुड़ा मामला

मामला सर्वोत्तम को-ऑपरेटिव सोसायटी से जुड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक जरीन खान निवासी सरस्वती विहार, डाकपत्थर बतौर एजेंट काम करती थीं। जरीन ने बताया कि सोसायटी संचालक राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी शारदा सदन लेन 28 गुमानीवाला ऋषिकेश और पीतांबर पाल निवासी बैरागीवाला जस्सोवाला ने मिलकर सोसायटी में निवेश पर मोटे रिटर्न का झांसा दिया।

75 लाख का कराया था निवेश

पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार, रिश्तेदार और परिचितों का आरोपियों की कंपनी में 75 लाख रुपये का निवेश कराया। महिला ने आरोप लगाया है कि उन्हें रिटर्न नहीं दिया गया। महिला ने दबाव बनाया तो मीरगंज जिला बरेली यूपी में तीन बीघा जमीन की रजिस्ट्री कर दी। महिला मौके पर गई तो जमीन नदी क्षेत्र की थी। जिसकी कीमत 1.80 लाख रुपये बीघा थी।

महिला ने निवेशकों से रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस दौरान झूठा केस कराने की धमकियां दी गईं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर जाँच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें