Uttarakhand Chamoli NewsBig News

श्रद्धालुओं के लिए खुले रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने लगाए जय भोलेनाथ के जयकारे

हिमालयी क्षेत्र में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट (rudranath kapat open) श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुल गए हैं. कपाट खुलने के दौरान मंदिर में मौजूद भक्तों ने जय भोले बाबा के जयकारे लगाए.

श्रद्धालुओं के लिए खुले रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

18 मई को विश्व प्रसिद्ध चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद रहे. कपाट खुलने के दौरान मंदिर में मौजूद भक्तों ने जय भोले बाबा के जयकारे लगाए.

doors of Rudranath temple open

रुद्रनाथ मंदिर में होती है भगवान शिव के मुख की पूजा

बता दें चतुर्थ केदार के रूप में पंचकेदारों में विशिष्ट स्थान रखने वाले रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के ‘एकनान’ स्वरुप यानी मुख की पूजा होती है. कपाट खुलने के साथ ही अगले छह महीने तक रुद्रनाथ मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना की जायेगी. इस दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इस पवित्र स्थल के दर्शन कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें : रुद्रनाथ मंदिर में बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री, सिर्फ 140 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें