Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

हेमकुंड साहिब के साथ ही खुले लक्ष्मण मंदिर के कपाट, देखें तस्वीरें

सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र और पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट के साथ-साथ लक्ष्मण मंदिर के कपट भी आज विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं.

घांघरिया गुरुद्वारे में किया था जत्थे ने रात्रि विश्राम

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत, शनिवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था भारी पुलिस सुरक्षा, बैंड-बाजों की धुन और पवित्र निशान साहिब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था. इस जत्थे ने रात्रि विश्राम घांघरिया गुरुद्वारे में किया था.

Hemkund sahib yatra

शुभ मुहूर्त पर खोले हेमकुंड साहिब के कपाट

रविवार सुबह यह जत्था जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए आगे बढ़ा और सुबह शुभ मुहूर्त पर हेमकुंड साहिब पहुंचा. जिसके बाद हेमकुंड साहिब के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए. इस दौरान श्रद्धालुओं ने जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए.

श्रद्धालुओं के लिए खोले लक्ष्मण मंदिर के कपाट

सिख आस्था के इस प्रमुख स्थल के साथ ही हिंदुओं की आस्था के प्रतीक लोकपाल मंदिर (लक्ष्मण मंदिर) के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए चमोली पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Hemkund sahib yatra

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें