International News

Trump Tariffs: ट्रंप टैरिफ के अरबों डॉलर वापस लौटा रहे, भारत को भी मिलेगा?

Trump Tariffs: ईरान और अमेरिका के बीच भू राजनीतिक तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसके तहत टैरिफ के रूप में जमा किए गए अरबों डॉलर को वापस किया जा रहा है।

दरअसल अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इस टैरिफ शुल्कों को गैरकानूनी घोषित किया है। ऐसे में इसी के तहत करीब 166 अरब डॉलर की भारी भरकम राशि को वापस किया जाना है। अब टैरिफ के पैसे मिल रही रहे है तो क्या भारत को भी इस रिफंड का फायदा होगा?, आईए जानते है।

ट्रंप टैरिफ के अरबों डॉलर वापस लौटा रहे

भारत सहित कई देशों पर मूल रूप से ये टैरिफ लगाए गए थे। हालांकि इसी पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था। जिसमें कहा गया कि शुल्क कानूनी मानकों के अनुरूप नहीं थे। ऐसे में अब अमेरिकी सरकार ने रिफंड का ये प्रोसेस शुरू कर दिया है।

भारत को भी मिलेगा रिफंड!

भारत इन टैरिफ से काफी हद तक प्रभावित हुआ था। बीते साल के बीच काफी ज्यादा शुल्क लगाया गया था। करीब 48 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट पर ये शुल्क लगा था। कुल रिफंड राशि का लगभग 12 अरब डॉलर भारतीय सामानों से जुड़ा है। जिसके चलते भारत भी इस रिफंड प्रोसेस में एक बड़ा हितधारक बन गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें