Nationalhighlight

Video: Trump कर रहे थे PM Modi की तारीफ, इसी बीच पीछे खड़े पाक के पीएम शहबाज शरीफ से पूछ लिया ये सवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिस्र के गाजा शांति शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। जहां उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ कर उनके पीछे खड़े पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ देखा और सवालिया लहजे में एक बात कही। चलिए जानते है पूरा मामला।

Video: PM Modi की तारीफ के बीच पीछे खड़े शहबाज शरीफ से ट्रंप ने पूछा ये सवाल

ट्रंप ने मिस्र के गाजा शांति शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की। बोलते-बोलते वो पीछे मुड़े और उन्होंने पाक के पीएम शहबाज शरीफ से सवालिया लहजे में कहा कि “भारत और पाकिस्तान अच्छे से एक साथ रह सकते हैं?” इस सवाल से पाक के पीएम भी एक बार को झेंप गए। ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाक के बीच तनाव कम करने का केडिट लिया। साथ ही दोनों देशों के लिए शांति का रूख अपनाने की बात कही।

भारत पाक का युद्धविराम ट्रंप ने करवाया!

ट्रंप शुरू से ही ये दावा कर रहे हैं कि उन्होंने मई में भारत-पाक सैन्य संघर्ष के दौरान युद्धविराम करवाया। हालांकि इस बात को बार-बार भारत ने नकारा है।

भारत की माने तो युद्धविराम द्विपक्षीय बातचीत से हुआ था। किसी कि बाहरी हस्तक्षेप से युद्ध पर विराम नहीं लगा है। बताते चलें कि ट्रंप ने हाल ही में इस बात का दावा भी किया है कि उन्होंन कई देशों के बीच युद्ध खत्म केवल टैरिफ की धमकी देकर करवाया है। जिसमें भारत-पाक का युद्ध भी शामिल है।

पीएम मोदी ने नहीं लिया शर्म अल-शेख में हिस्सा

बताते चलें कि मिस्र के शर्म अल-शेख में आयोजित गाजा शांति शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया गया था। हालांकि वो वहां शामिल नहीं हुए। भारत की तरफ से विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने प्रतिनिधित्व किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button