International NewsHighlight

Trump की निकली हेकड़ी! भारत के साथ ट्रेड डील के लिए हुआ तैयार, PM Modi के लिए कहा ये 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के सुर बदलते हुए नजर आ रही है। भारत के साथ ट्रेड डील करने को वो तैयार हो गए है। हालांकि इस दौरान एक बार फिर वो ये दावा करते नजर आए कि उन्होंने भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दोनों देशों के पीएम से बात की। जिससे युद्ध की स्थिति पैदा नहीं हुई।

डोनाल्ड ट्रंप की निकली हेकड़ी!

अपने हालिया संबोधन में ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के साथ व्यापारिक समझौता कर रहा हूं। मेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेहतरीन संबंध है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उनसे सच्चा लगाव रखता हूं। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी अच्छे इंसान हैं। वे कहते हैं उनके पास एक ‘फील्ड मार्शल’ हैं, जो बहुत बहादुर योद्धा हैं।”

भारत के साथ ट्रेड डील के लिए हुआ तैयार

ट्रंप ने आगे कहा, “मैंने सुना कि दोनों देशों के बीच झड़प में सात विमान गिराए गए हैं। ये दोनों परमाणु ताकतें हैं। मैंने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और कहा कि हम आपसे ट्रेड डील नहीं कर सकते क्योंकि आप पाकिस्तान के साथ युद्ध की तैयारी में हैं। फिर मैंने पाकिस्तान को भी यही बात कही। दोनों ने कहा कि हमें लड़ने दीजिए, लेकिन मैंने दोनों को समझाया।”

ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में पीएम मोदी के लिए कहा ये

ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी सबसे स्मार्ट और सख्त नेताओं में से एक हैं। टफ ऐज हेल(Tough As Hell)। लेकिन आखिरकार दो दिन के भीतर दोनों देशों ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि वे समझ गए हैं और झगड़ा रुक गया। क्या ये अद्भुत नहीं है?” ट्रंप ने अपने भाषण में जो बाइडेन पर तंज कसते हुए कहा, “क्या बाइडेन ऐसा कर सकते थे? मुझे नहीं लगता।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें