NationalHighlight

भारत हमारा दोस्त है बोलकर 25% Tariff लगा दिए Trump, साथ में पेनल्टी मुफ्त

Donald Trump 25 Tariff Threat India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को चौंका दिया है। दोस्त दोस्त कहकर उन्होंने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है। साथ ही रूस से तेल खरीदने के चलते पेनल्टी भी मुफ्त में दी है।

ये फैसला एक अगस्त को लागू होगा। ट्रंप की माने तो दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैरिफ लगाने वाले देशों में भारत भी शुमार है। इस कारण से अमेरिका को भारी व्यापारिक नुकसान झेलना पड़ता है। इसके साथ उन्होंने भारत को ब्रिक्स (BRICS) देशों का हिस्सा बताते हुए इसे “अमेरिका विरोधी” गठबंधन कहा है।

ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% ट्रेरिफ Donald Trump 25 Tariff Threat India

व्हाइट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, “हम भारत से बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। भारत के टैरिफ 100-150 फीसदी तक हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।” साथ ही उन्होंने कहा, ” भारत हमेशा अपने अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से ही खरीदे हैं, और चीन के साथ, वह रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार है, वो भी ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके, सब कुछ ठीक नहीं है!”

ट्रंप ने पोस्ट शेयर कर कहा ये

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, “भारत हमारा दोस्त है, लेकिन उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं। वे हमारे साथ कम व्यापार करते हैं क्योंकि उनके गैर-मौद्रिक व्यापार नियम बहुत सख्त हैं।” भारत को ट्रंप ने चेतावनी दी कि एक अगस्त से 25% टैरिफ के साथ पेनल्टी भी लागू होगी। भारत को दोस्त बताते हुए ट्रंप ने कहा कि इनके साथ अमिरिका का व्यापार घाटा बहुत ज्यादा है।

भारत में दोस्त है…

उन्होंने कहा, “मोदी मेरे दोस्त हैं, लेकिन भारत हमें बहुत कुछ बेचता है, जबकि हम उनसे कम खरीदते हैं क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं।”

हालांकि ट्रंप ने ये दावा भी किया कि भारत अब टैरिफ कम करने को तैयार है। इस हफ्ते के अंत तक कोई फैसला हो सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें