डोईवाला-(जावेद हुसैन)-आज यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राहुल सैनी के नेतृत्व में भानियावाला तिराहे पर अरुण जेटली और मोदी सरकार का पुतला दहन किया।
विजय माल्या को विदेश में भगाने के लिए पूरी मदद की गई
राहुल सैनी ने कहा की सरकार द्वारा विजय माल्या को विदेश भाग जाने में पूरी मदद दी की गई,. वरना लुकआउट नोटिस होने के बावजूद कोई व्यक्ति कैसे देश छोड़कर भाग सकता है। साथ ही कहा कि विजय माल्या को देश से बाहर भगाने में सहयोग देने वाले केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को नैतिकता के आधार पर तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे बड़े-बड़े भगोड़ों को देश से भगाने में सहायता की
पूर्व छत्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट ने कहा कि सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और पूरी केंद्र सरकार भ्रष्टाचारी है. चाहे वह राफेल डील हो, चाहे पिछले 4 वर्षों में फाइव स्टार कार्यालय बनाना हो और चाहे विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे बड़े-बड़े भगोड़ों को देश से भगाने में सहायता प्रदान करना हो…इन सभी मे केंद्र सरकार पूरी तरह लिप्त रही है। आरोप है कि यदि सरकार जल्दी इन सब को पकड़कर देश में वापस नहीं लाती तो कांग्रेस बड़े स्तर से पूरे देश में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेगी।
अरुण जेटली को बताना चाहिए कि विजय माल्या व अरुण जेटली के बीच में क्या डील हुई-कांग्रेस
यूथ कोंग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष यादव ने केंद सरकार को कोसते हुए कहा कि अरुण जेटली को बताना चाहिए कि विजय माल्या और अरुण जेटली के बीच में क्या डील हुई, जिस कारण विजय माल्या इतनी आसानी से देश से बाहर जा सका। मनीष यादव ने कहा की सरकार दलित विरोधी गरीब विरोधी महिला विरोधी और छात्र विरोधी है…और सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ हिंदू और मुस्लिम को आपस में लड़ाने का है। और कांग्रेस व युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की इस मंशा के विरोध में लोगों को जागरुक करेंगे।
पुतला दहन करने वालों में अनीस अहमद, आशिक अली, संजय लोधी, मनमोहन नौटियाल, मोहम्मद शाहिद, उस्मान, आकृति, प्रियंका, सौम्या, मोनिका, सावन, रोहन, सौरभ प्रजापति, हसीन, मुर्तजा, मोहम्मद अकरम, परमिंदर, अक्षय सतविंदर, मनीष कुमार, भगवत, संदीप कोहली, नसीब मलिक आदि यूथ कोंग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।