देहरादून: युनोत्री विधायक केदार सिंह रावत को धमकी देने वाले आरोपी डाॅक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओरोपी डाॅक्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। चैकाने वाली बात यह है कि डाॅक्टर के खिलाफ पहले से ही धमकी देने, जान से मारने और पीएनडीटी एक्ट में सात मुकदमे दर्ज हैं।
आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ 4 अगस्त को विधायक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। नेहरू कॉलोनी पुलिस के मुताबिक जिस नंबर से धमकी दी गई थी उसकी जांच की तो वह डॉक्टर प्रमोद त्यागी निवासी लेन नंबर दो अशोक विहार के नाम रजिस्टर था। जिसके बाद पुलिस ने कई बार डॉक्टर के घर नोटिस चस्पा किया, लेकिन आरोपी डॉक्टर ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
संडे को पुलिस ने आरोपी को अजबपुर फ्लाईओवर से गिरफ्तार कर लिया। डाॅक्टर प्रमोद त्यागी पहले आराघर में अपना क्लीनिक चलाता था। वहां से सउने क्लीनिक को हटा लिया था। बताया जा रहा है कि फिलहाल वो बिहारीगढ़ में अपना क्लीनिक चलाता है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले भी आरोपी डाॅक्टर के खिलाफ भू्रण के लिंग परीक्षण करवाने का मामला दर्ज हो चुका है। उन पर करीब 7 मामले दर्ज हैं।