Haridwar NewsBig News

गोलीकांड मामला : DM ने किए चैंपियन, पत्नी और बेटे के नौ शस्त्र लाइसेंस निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी

Champion and Umesh Kumar controversy हरिद्वार के जिलाधिकारी ने गोलीकांड मामले के बाद पूर्व विधायक चैंपियन उनकी पत्नी और बेटे के नौ शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. डीएम ने करवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है.

DM ने किए चैंपियन, पत्नी और बेटे के नौ शस्त्र लाइसेंस निलंबित

बता दें 26 जनवरी को हरिद्वार में हुए गोलीकांड के बाद बीते सोमवार को कोर्ट ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके साथ ही जिलाधिकारी ने चैंपियन उनकी पत्नी कुंवर देवरानी और बेटे दिव्य प्रताप सिंह के नौ शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. इसके साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है.

कारण बताओ नोटिस जारी

कारण बताओ नोटिस के अनुसार तीनों व्यक्तियों को नोटिस प्राप्त होने के 15 दिन के अंदर व्यक्तिगत रूप से या अधिवक्ता के माध्यम से लिखित में जवाब देना. नोटिस में यह भी बताया गया है कि यदि नोटिस के बावजूद निर्धारित समयावधि में लिखित उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो जिला मजिस्ट्रेट की अदालत मामले में एकतरफा आदेश पारित किया जाएगा.

सोशल मीडिया से कैसे फायरिंग तक पहुंचा मामला

विधायक उमेश और चैंपियन पिछले काफी समय से एक दूसरे को डरा धमका रहे थे. शनिवार से पहले दोनों के बीच यह बहस और तनातनी सोशल मीडिया पर ही देखने को मिल रही थी, लेकिन शनिवार को ये जंग सोशल मीडिया से निकलकर सड़क तक पहुंच गई.

शनिवार रात को उमेश अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के एक पोस्ट को लेकर उनके लंढौर स्थित घर पहुंचे थे. जब चैंपियन वहां नहीं मिले तो उमेश अपने समर्थकों के साथ वापस लौट आए. इसी बात का बदला लेने के लिए चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को उमेश के दफ्तर में घुसकर उमेश के समर्थक को पीटा.

चैंपियन की मेजबानी करती दिखी दून पुलिस

आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके दफ्तर में फायरिंग भी की. जिसके बाद चैंपियन और उनके समर्थक वहां से चले गए. रविवार रात चैंपियन की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. नेहरूकॉलोनी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार तो किया, लेकिन पुलिस उनकी मेजबानी करती दिखी.

वीडियो में चैंपियन पुलिस अधिकारियों से हाथ मिलाते हुए और हंसी मजाक करते हुए भी दिख रहे हैं. कुछ ही देर बाद हरिद्वार पुलिस दून पहुंची और चैंपियन को कैदियों की गाड़ी में लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गई. सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद चैंपियन को जेल भेज दिया है. जबकि उमेश कुमार को बेल मिल गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें