Dehradun News

एक्शन मोड में दून DM Savin Bansal!, कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण कर दिए ये निर्देश

देहरादून के DM Savin Bansal एक बार फिर एक्शन मोड पर नजर आए। सोमवार यानी 23 फरवरी को उन्होंने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर स्वास्थय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के हर वार्ड और अनुभाग का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मरीजों के साथ सीधे बात करते हुए उनसे व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

एक्शन मोड में DM Savin Bansal!, कोरोनेशन का किया निरीक्षण

DM Savin Bansal ने निरीक्षण के दौरान बन रहे ब्लड बैंक के कार्यों का निरीक्षण कर 15 मार्च तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लड बैंक में किए गए कार्यों का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।

Dehradun dm-savin-bansal-coronation-hospital-inspection-

चन्दन लैब का किया निरीक्षण

उन्होंने चन्दन लैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चन्दन लैब के अनुबन्ध के अनुसार 24×7 कार्य की जानकारी लेते हुए रात्र में लिए गए सैम्पल का विवरण मांगा। जब लैब की इंचार्ज रात में लिए गए सैंपल का विवरण नहीं दे पाई।

जिसपर डीएम ने पिछले तीन महीनों की दिन-रात की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने जिलाधिकारी सदर और मुख्य चिकित्साधिकारी को सयुंक्त रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। अनुबन्ध के अनुसार कार्य न किये जाने पर आधा भुगतान रोकने के भी निर्देश दिए।

सेन्ट्रल पैथोलॉजी का समय बढाया

आज से ही डीएम ने सेन्ट्रल पैथोलॉजी का समय एक घंटा बढ़ा दिया है। सेन्ट्रललैब के निरीक्षण के दौरान तैनात कार्मिकों स्टॉप की भी डीएम ने जानकारी ली। लैब के बाहर भीड़ को देखते हुए उन्होंने लैब का समय आज से एक घंटें के लिए बढ़ा दिया। पहले के सुबह 11 बजे के समय को अब 12 बजे तक करने के निर्देश दिए है। साथ ही निर्देश दिए कि जितने भी लोग सैंपल के लिए बैठे है उन सभी का सैम्पल आज ही लिया जाएं।

OPD की मरम्मत के लिए 10 लाख की स्वीकृति

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस, ओपीडी की मरम्मत के लिए मौके पर ही 10 लाख की स्वीकृति दी गई। तो वहीं गायनी चिकित्सक न होने से अन्य चिकित्सालयों को रेफर किए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने SDM और CMO को संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

भर्ती मरीजों का हालचाल जाना

जिला प्रशासन ने बल्ड बैंक के लिए चिकित्सक, स्टॉफ, उपकरण की जिले स्तर पर ही व्यवस्था कराई है। जिलाधिकारी ने ईमरजेंसी वार्ड, सामान्य वार्ड, का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। साथ ही सफाई और खाने की गुणवत्ता की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सफाई और खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

चिकित्सावार्ड में बच्चों को पुस्तक दिए जाने के निर्देश

जिलाधिकारी बाल चिकित्सावार्ड का निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में निर्देश दिए कि लाईब्रेरी से बच्चों को पुस्तक, ड्राईंग कलर खेलने को दी जाएं। जिससे बच्चों का मोबाईल की जगह क्रियेटिविटी में ध्यान रहे।

आटोमेटेड पार्किंग का किया निरीक्षण

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में संचालित हिलांस आउटलेट और आटोमेटेड पार्किंग का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग अपनी पूरी क्षमता के साथ संचालित थी जिससे मरीजों, तीमारदारों और आमजन को बेहतर सुविधा मिली है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें