अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के भगतोला गांव की गरीब घर की लड़की ने आगे की पढ़ाई जारी रखने का जरिया अब डीएम नितिन भदौरिया होंगे। इंटरमीडिएट में 82 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली अंकिता आर्य के परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो अंकिता को आगे पढ़ा पाते। अंकिता इस बात को लेकर काफी परेशान थी। बहुत लोगों को परेशानी बताई, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया और ना कोई हल बताया पाया। थक हारकर उसने अपने पिता को डीएम नितिन भदौरिया के पास चलने को कहा। वो डीएम से मिली और उसकी निराशा को उम्मीदों के पंख लगए गए।
जब अंकिता डीएम नितिन भदौरिया से मिली तो उन्होंने अंकिता से एक बाद एक कई प्रश्न पूछे। अंकिता ने भी हाजिर-जवाबी में सभी प्रश्नों के उत्तर दे दिये। उससे डीएम काफी प्रभावित हुए और तुरंत उसका एडमिशन डिग्री काॅले में करा दिया। इतना ही नहीं डीएम नितिन भदौरिया ने उसका पूरा खर्चा उठाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि ये लड़की आने वाले समय में बड़ी अधिकारी बनेगी। डीएम ने उसको यह भी कहा कि उसे जो भी जरूरत होगी। वो उनसे कह सकती है। वो उनकी सारी जरूरतें भी पूरी करेंगे।
अंकिता बेहद खुश है। वो अपने माता-पिता की सबसे बड़ी बेटी है। अंकिता की छोटी बहिन और भाई भी है। वही घर की जिम्मेदारी उठाती है और अपनी पढ़ाई भी करती है। अब उसको भरोसा है कि उसकी पढ़ाई नहीं रुकेगी। उसने डीएम नितिन भदौरिया का शुक्रिया किया और साथ में ये भी वादा किया कि उन पर जो भरोसा उन्होंने किया है। उसे वो टूटने नहीं देगी और कुछ बनकर दिखाएगी।